तिवसा में आमदार चषक 2026 अ.भा. कबड्डी स्पर्धा का पुरस्कार वितरण

विधायक राजेश वानखडे की पहल पर भव्य आयोजन

* पुरुष गुट में युवा पलटण पुणे तो महिलाओं में कासा हरियाणा ने मारी बाजी
* भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पवन सेरावत की उपस्थिति
अमरावती/दि.3 -भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी निमित्त क्रीडाक्षेत्र के माध्यमातून राष्ट्रनिर्मिती का संदेश देने हेतु तिवसा विधानसभा के विधायक राजेश वानखडे की पहल से आधार फाउंडेशन, अमरावती व विधायक राजेश वानखडे मित्रपरिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आमदार चषक 2026 अखिल भारतीय ओपन पुरुष व महिला कबड्डी स्पर्धा तिवसा में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.
अत्यंत रोमांचक हुए अंतिम मुकाबले में पुरुष गट में युवा पलटण पुणे व महिला गट में कासा हरियाणा इन दो टीम ने चैम्पियन रहकर दो लाख और डेढ लाख रुपए का पुरस्कार जीता. पुरस्कार वितरण समारोह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, विधायक प्रताप दादा अडसड, विधायक सुमित वानखेडे व विधायक राजेश वानखडे के हाथों नकद पुरस्कार और चैम्पियन ट्रॉफी प्रदान की गई.
पुरुष गट में द्वितीय स्थान समर्थ अमरावती व तृतीय स्थान पंचरत्न हिमाचल टीम ने तो महिला गुट में द्वितीय स्थान मुकलान हिस्सार व तृतीय स्थान एमडी युनिवर्सिटी रोहतक ने प्राप्त किया. इन सभी विजेता टीम को भी ट्रॉफी व नकद पुरस्कार मान्यवरों के हाथों प्रदान किया गया. सभी विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार मान्यवरों के हाथों वितरित किया गया. इस संपूर्ण आयोजन दौरान विजेता व उपविजेता टीमों को कुल 6 लाख 80 हजार रुपए नकद पुरस्कारों का वितरण किया गया.
ऑल इंडिया दर्जे का सुंदर नियोजन तिवसा जैसे ग्रामीण बहुल तहसील में करने पर तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दर्जे के व प्रो-कबड्डी में प्रदर्शन कर चुके खिलाडियों को देखने का मौका उपलब्ध करने पर नागरिकों एवं खेलप्रेमियों ने विधायक राजेश वानखडे का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चलाए जा रही खेल नीति के तहत शालेय व महाविद्यालयीन स्तर के खिलाडियों को और भी प्रोत्साहन, बढोतरी अंक तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका उपलब्ध होने के दृष्टिकोन से यह भव्य आयोजन मील का पत्थर साबित होगा.

भारतीय टीम के कप्तान पवन सेहरावत रहे उपस्थित
स्पर्धा के अंतिम दिन भारतीय कबड्डी टीम के दिग्गज खिलाडी कप्तान पवन सेहरावत की उपस्थिति ने खिलाडियों सहित दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया. अखिल भारतीय कबड्डी स्पर्धा ग्रामीण क्षेत्र के नवोदित खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुुणवत्ता सिद्ध करने का स्वर्णअवसर रहा. अटल जी के विचारों की तरह खेल के जरिए अनुशासन, आत्मविश्वास, संघभावना व राष्ट्रप्रेम निर्माण करने का संदेश इस उपक्रम से दिया गया. संचालन कपिल निर्गुण ने किया. अभार सचिन राऊत ने माना.
* स्पर्धा में 29 पुरुष तथा 20 महिला टीम सहभागी
शहर में पहली बार अखिल भारतीय ओपन कबड्डी स्पर्धा का आयोजन विधायक राजेश वानखडे की ओर से किया गया. स्पर्धा में राज्य सहित अन्य प्रांत के 29 पुरुष तथा 20 महिला कबड्डी टीम ने सहभागिता दर्ज की. तीन दिवसीय स्पर्धा का खेलप्रेमियों ने आनंद लिया.
* इन गणमान्यों की उपस्थिति
पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, तुषार भारतीय, प्रशांत डहाणे, जिला महासचिव नितिन गुडधे पाटील, जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने, संजय देशमुख, आयोजन समिती स्वागत अध्यक्ष प्रदीप गौरखेडे, आरती राजेश वानखडे, विशेष निमंत्रित सदस्य छाया दंडाले, तहसीलदार मयूर कलसे, प्रशांत शेगोकार, प्रा.डॉ.अनिल कडू, तालुकाध्यक्ष सागर शिंगाणे, अमरावती तालुकाध्यक्ष आशीष विरेंद्र लंगडे, तालुकाध्यक्ष विकास तट्टे, पूर्व तालुकाध्यक्ष निलेश श्रीखंडे, सोपान गुडधे, प्रविण खुले, अजय गुल्हाने, अंकुश देशमुख, मनोज कुकडे, अमोल दाभाडे, विनोद पटेल, सचिन राऊत, सुधीर वानखडे, सागर शिरभाते, अनिकेत वानखडे, प्रकाश पडोले, पप्पू देशमुख, नगरसेवक अनिल थूल, नगरसेवक आशिष ढोल, सुमित अनासने, सतीश नंदनवार सहित आधार फाउंडेशन अमरावती पदाधिकारी, सदस्य, विधायक राजेश वानखडे मित्र परिवार व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button