सुनेत्रा पवार बनीं पुणे और बीड की पालक मंत्री
वित्त छोडकर दादा के सभी विभाग भी मिल रखे हैं

* गत शनिवार ली थी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
मुंबई / दि. 3 – प्रदेश की नई उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार को आज पुणे और बीड जिले का पालकमंत्री मनोनीत कर दिया गया. इन दोनों जिलो का पालकत्व दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के पास था. जिससे स्पष्ट हो गया कि सुनेत्रा पवार का महायुति में लगभग वहीं स्थान हैं. जो अजीत दादा पवार को प्राप्त था.
इस बीच राष्ट्रवादी के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट कर दिया कि पवार परिवार ने तीसरे दिन ही अजीत दादा के दाह संस्कार पश्चात की संपूर्ण विधि पूर्ण कर ली थी. इसलिए चौथे दिन सुनेत्रा पवार का शपथ विधि किया गया. इस आशय की बात अजीत दादा के भाई श्रीनिवास पवार ने भी मीडिया से बातचीत में कहीं. उन्होंने मीडिया को बताया कि अजीत पवार की दशक्रिया विधि तीसरे ही दिन अर्थात 30 जनवरी को पूर्ण कर ली गई थी. श्रीनिवास पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे अजीत पवार की कोई विधि नहीं होगी. परिवारजनों ने अस्थि विसर्जन के समय आवश्यक सभी विधि कर ली गई थी.
सुनेत्रा पवार को पुणे और बीड जिले के पालकमंत्री नियुक्त किए जाने का परिपत्रक सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. अजीत दादा भी उक्त दोनों जिले के पालकमंत्री थे. जिससे यह भी स्पष्ट हुआ कि वित्त विभाग छोडकर अजीत दादा के सभी विभाग और जिम्मेदारियां उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का ेसौंपी गई है. तथापि आज की साप्ताहिक केबिनेट बैठक स्थगित की गई है. उल्लेखनीय है कि अजीत दादा के निधन पर पुणे के समान बीड जिला भी दो दिनों तक पूरी तरह शोक मग्न और बंद रहा. बीडवासियों ने अपने प्रिय नेता के प्रति आदर व्यक्त किया था.





