श्री रामचंद्र दीक्षित चैरिटेबल ट्रस्ट की इमारत जमींदोज
साबनपुरा के इंद्रभुवन थिएटर परिसर के पास मनपा की कार्रवाई

अमरावती /दि.5 – मनपा के जोन क्र. 5 भाजीबाजार अंतर्गत आनेवाले साबनपुरा परिसर स्थित एक जर्जर और खतरनाक इमारत को मनपा के अतिक्रमण पथक ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. यह इमारत श्री रामचंद्र दीक्षित चैरिटेबल ट्रस्ट की बताई गई है. जिसे नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमींदोज कर दिया गया है.
साबनपुरा स्थित इंद्रभुवन थिएटर परिसर में मौजूद यह इमारत काफी समय से पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी. इमारत की स्थिति इतनी गंभीर थी कि, किसी भी समय बडा हादसा होने की संभावना जताई जा रही थी. इस कारण मनपा प्रशासन ने बुधवार को पुलिस के कडी बंदोबस्त में इमारत को जमींदोज कर दिया. इस कार्रवाई में विवेक देशमुख के अलावा पुलिस निरीक्षक वडगांवकर, योगेश कोल्हे, शैलेंद्र बोरकर, प्रवीण भेंडे, संकेत वाघ, नाजीम खान, शहाजेद अहमद फरान खान का समावेश रहा.





