मयूरा काले महाराष्ट्र बिजनेस आयकॉन अवॉर्ड से सम्मानित

अमरावती/दि.5 -औद्योगिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए मयूरा अमर काले को महाराष्ट्र बिजनेस आयकॉन अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया. मयूरा काले ने गृहणी के रूप में सभी जिम्मेदारियों को संभालते हुए उद्योग क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता के दम पर एक सफल उद्यमी साबित हुई. आधार उद्योग के माध्यम से धरा अमृत नाम से तेल घानी पर तेल उत्पादन शुरु किया. तेल की गुणवत्ता व शुद्धता के भरोसे पर यह उद्योग सफल हुआ. महाराष्ट्र राज्य स्तर पर इस कार्य को ध्यान में लेकर उनके उद्योग का उक्त पुरस्कार के लिए चयन किया गया. यह पुरस्कार अभिनेत्री प्रार्थना बेहरे के हाथों मयूरा अमल काले को प्रदान कर सम्मानित किया गया. मयूरा काले यह विद्यामान सांसद अमर काले की धर्मपत्नी है.





