अकोला के जेबकतरे को पुलिस ने पकडा था

राजापेठ पुलिस की कार्रवाई, चोरी की हुई रकम जब्त

अमरावती/दि.5- राजापेठ बस डिपो से बाहरगांव जाने के लिए एसटी बस में चढते समय जेब कतरे ने 10 हजार रुपए नकद उडा लिए थे. घटना के ढाई माह बाद राजापेठ पुलिस ने अकोला जिले के इस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए पैसे जब्त कर लिए हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम बालापुर निवासी शेख सोहेल शेख सलीम (35) है.
जानकारी के मुताबिक रोहनखेड निवासी संजय बाबाराव हेले नामक व्यक्त 21 नवंबर 2025 को दोपहर 3.30 बजे के दौरान राजापेठ बस डिपो से एसटी महामंडल की बस में अपनी ससुराल आर्णी जाने के लिए बैठ रहा था तब भीड में अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से नकद 10 हजार रुपए निकाल लिए. संजय हेले के यह बात ध्यान में आते ही वह व्यक्ति भाग गया. शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. थानेदार पुनित कुलट, उपनिरीक्षक मिलींद हिवरे , अमित बकतवार, जवान हेड कांस्टेबल मनीष करपे, पंकज खटे, रवि लिखितकर, जवान सागर भजगवरे और अर्जुन कदम ने मिली जानकारी के आधार पर अकोला जिले के बालापुर शहर के औरंगपुरा निवासी शेख सोहेल शेख सलीम को कब्जे में लेकर पूछताछ की तब उसने घटना की कबूली दी और उसके पास से चोरी किए हुए 10 हजार रुपए नकद जब्त कर लिए. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही हैं.

Back to top button