जिला थैलेसेमिया निर्मुलन व रक्तदान समिति का राष्ट्रीय गौरव

अमरावती/दि.6 – अमरावती जिले में थैलेसेमिया निर्मुलन व रक्तदान जनजागृति कार्य से कईयों के जीवन में रोशनी लाने वाले अमरावती जिला थैलेसेमिया निर्मुलन व रक्तदान समिति के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान में लिया गया है. हैदराबाद में 18 जनवरी को आयोजित भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में समिति को राष्ट्रीय रक्तदाता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान जिंदगी फाउंडेशन हैदराबाद के मुख्य आयोजन में थैलेसेमिया व सिकल सेल सोसाइटी, अस्पताल हैदराबाद में प्रदान किया गया. समिति की ओर से संजय हडाले, एल के वी पवार ने यह सम्मान स्वीकारा. अमरावती में लौटने के बाद सम्मानचिह्न व प्रमाण पत्र समिति के अध्यक्ष दलवीर व्यास को ससम्मान सुपूर्द किया गया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज गावंडे, विकास कालमेघ, सचिव अक्षय वैद्य, सहसचिव गजानन आडे, कोषाध्यक्ष विनोद पटेल तथा सदस्य गजानन शेवलकर, सविता शेंडे, श्रद्धा ठाकरे उपस्थित थे.





