होंडा सिटी कार दुर्घटना में दो की मौत, 4 घायल
मूर्तिजापुर- कारंजा मार्ग की घटना

मूर्तिजापुर / दि. 6 – मूर्तिजापुर- कारंजा मार्ग पर होंडा सिटी कार की भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जगह पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दुर्घटना के बाद घायलों को अकोला जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.
गुरूवार की सुबह मूर्तिजापुर से कारंजा की ओर आ रही होंडा सिटी कार में 6 लोग सवार थे. तेज गति से चल रही कार अचानक खेत में जा घुसी और कार के परकच्छे उड गये. इस दुर्घटना में रोहित रील 25 वर्षीय युवक व संकेत मेश्राम की जगह पर मौत हो गई. रोहित यह वाल्मिकी नगर कारंजा तथा संकेत मेश्राम गवलीपुरा कारंजा के रहनेवाले है तथा घायलों में यशवंत राठोड (31, कारंजा), अक्षय रोकडे (27, दाद गांव, तहसील कारंजा), ओम मुंदे (19, कारंजा), आर्यन अंभोरे (19, कारंजा) का समावेश है.





