जलगांव में कार एक्सीडेंट, दो युवकों की मौत
पाचोरा रोड पर भीषण हादसा

जलगांव/ दि. 6 – गत रात पाचोरा- जलगांव मार्ग पर होटल के नजदीक कार चालक का नियंत्रण छूट जाने से भीषण दुर्घटना हो गई. जिसमें पिंपराला के दो युवकों की ऑन स्पॉट जान चली गई. यह युवक इनोवा कार से आसनखेडा के किसी कार्यक्रम में गये थे. लौटते वक्त दुर्घटना होने की जानकारी पुलिस ने दी और बताया कि पांच अन्य युवक जख्मी हुए हैंं.
आधी रात के बाद 2 बजे के करीब यह हादसा होने की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बेकाबू इनोवा कार ने 2- 3 पलटिया मारी. श्रीरंग सुरेश पाटिल और प्रसन्न रवींद्र निमजे की जगह पर ही मृत्यु हो गई. घायलों को पाचारों में भर्ती किया गया है. कार चकनाचूर हो गई है.





