नियंत्रण छुटने से कार गढ्ढे में गिरी, दो युवकों की मौत

दुर्घटना में तीन घायल, दोनों मृतक कारंजा के रहनेवाले

वाशिम/दि.7 – मुर्तिजापुर की तरफ से कारंजा लाड की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार के चालक का वाहन पर से संतुलन बिगडने के कारण हुई भीषण दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना 5 फरवरी की शाम घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक सभी युवक कारंजा जा रहे थे तब वाहन चालक का गाडी पर से संतुलन बिगड गया. कार सडक से नीचे उतरकर पलटी होने से बडी आवाज हुई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इस दुर्घटना में कारंजा लाड निवासी रोहित भगवानदास रिक (25) और संकेत राजेश मेश्राम (25) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. जबकि यशवंत घनश्याम राठोड (31), अक्षय संजय रोकडे (27) और ओम दीपक मुंदे (19) यह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अकोला जिला अस्पताल रेफर किया गया.

* आपातकालीन दल की सतर्कता
घटना की जानकारी मिलते ही मुर्तिजापुर आपातकालिन दल के सुनील लछवानी और उनके साथियों ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायलों को सावधानीपूर्वक गाडी से बाहर निकलकर एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल में भर्ती किया. उनकी इस तत्परता के कारण घायलों को समय पर उपचार मिलने में सहायता हुई.

Back to top button