आर्वी बाजारपेठ में 500 और 100 रुपए के नकली नोट

बैंक की मशीन ने खोली पोल

वर्धा /दि.9 – वर्धा जिले के आर्वी शहर के बाजारपेठ में 500 और 100 रुपए के नकली नोट पाये जाने से खलबली मच गई है. यहां के अगरबत्ती व्यापारी को यह नकली नोट दी गई थी.
अभिजीत भिवगडे ने शनिवार 7 फरवरी को बाजारपेठ में 10 हजार रुपए की अगरबत्ती की उधारी वसुली की. इसमें एक दुकानदार ने 500 रुपए की नकली नोट दी. भिवगडे ने बैंक में पैसे जमा किये और कैशीयर ने जब 14 हजार 500 रुपए मशीन में डाले, तब मशीन ने पांच बार एक नोट बाहर फेंकी. इस बात पर से वह नोट नकली रहने का पता चला.

* मेरा हुआ नुकसान
बाजार में एक व्यापारी ने उधारी वसूल करते समय 500 की नोट दी. बैंक में वह जमा करने पर नकली रहने का पता चला. बैंक ने वह नोट नकली रहने से उस पर लाल क्रॉस मार दिया. इस कारण मेरा 500 रुपए का नुकसान हुआ.
– अभिजीत भिवगडे,
अगरबत्ती व्यापारी, आर्वी.

Back to top button