श्री संत योगीराज गजानन महाराज की निकली भव्य पालकी

प्रकट दिन के अवसर पर तपोवन परिसर हुआ भक्तिमय

अमरावती/दि.10 -श्री संत योगीराज गजानन महाराज मंडल की ओर से 8 फरवरी को प्रकट दिवस के अवसर पर भव्य पालकी समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संपूर्ण परिसर भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गया. सुरक्षा कॉलनी में धांडे परिवार के निवास स्थान पर श्री गजानन महाराज का विधिवत अभिषेक संपन्न हुआ. इसके पश्चात यवतमाल जिले के तरनोली गांव स्थित जगदंबा वारकरी मंडल की ओर से सायंकाल भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई. यात्रा मार्ग पर जगह-जगह रंगोलियां सजाई गई तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी का भक्तिभाव से स्वागत किया. कल आयोजित महाप्रसाद का सैंकडों भक्तों ने लाभ उठाया. इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष दीपक भोनखडे, बादल कुलकर्णी, गणेश खोत, शुभम पाटिल, राजू चातुरकर, पांडुरंग चावरे, सागर भाकरे, चंकी तिवारी, विनायक कुबडे, अमोल सालुंखे, दिनेश माहुलकर, स्वप्नील मुंजाले, स्वप्नील आसकर, दिंडलकर, नीलेश पायघन तथा परिसर के श्रद्धालू बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button