अंग्रेजी के परचे में 22 नकलची

वाशिम में मास कॉपी का मामला

* अमरावती और अकोला अछूते
अमरावती/दि.10 – कक्षा 12 वीं की आज से शुरु हुई बोर्ड एक्झाम में संभाग के हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इमानदारी से सामने आया अंग्रेजी का कठिन परचा हल किया. ऐसे में दोपहर को प्राप्त ताजा अधिकृत जानकारी के अनुसार कॉपी के 22 मामले पकडे गए हैं. जिनमें वाशिम जिले से सर्वाधिक 20 नकलची पकडे जाने की जानकारी सूत्रों ने अमरावती मंडल को फोन पर दी. बता दें कि, बोर्ड की एक्झाम को कॉपीमुक्त करने के वास्ते राज्य शासन ने राजस्व महकमें को जवाबदारी दे रखी है. ऐसे में पहले ही परचे में 22 नकलची का संभाग में पकडा जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
* वाशिम के कॉलेज में 17 पकडे
अमरावती संभाग के वाशिम जिले की महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 17 विद्यार्थियों को नकल करते पकडे जाने का समाचार है. हालांकि सेंटर का नाम पता नहीं चल पाया, किंतु अकोला और बुलढाणा में भी अंग्रेजी भाषा विषय में नकल की कोशिश करते 1-1 विद्यार्थी को पकडे जाने की पुष्टि अधिकृत सूत्रों ने ‘अमरावती मंडल’ से चर्चा करते हुए की. यह भी बता दें कि, कॉपी से छात्र-छात्राओं को दूर रखने के लिए कई उपाय और जागरुकता की गई है. जबकि पहली बार सीसीटीवी की निगरानी रखी गई है. विद्यार्थियों को कोई दिक्कत रहने की स्थिति में पर्यवेक्षक और परामर्श के लिए विशेषज्ञों को मुस्तैद किया गया है. इसके बावजूद पहले ही परचे में दो दर्जन विद्यार्थियों का अधिकृत रुप से कॉपी करते पकडे जाना महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि, ‘अमरावती मंडल’ ने परचा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों से बात की, तो कई छात्र-छात्राओं ने पेपर कठिन रहने का दावा किया था.

Back to top button