गर्मी की आहट तेज, पारा 34 डिग्री पर

न्यूनतम तापमान भी 18-20 डिग्री

* पश्चिम विदर्भ में यही वातावरण रहेगा सप्ताहभर
अमरावती/दि.10 – फरवरी का दूसरा सप्ताह प्रारंभ होने के साथ अमरावती संभाग के सभी पांच जिलों में रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है, तो दिन में पारा 34 डिग्री पर पहुंच रहा है. फलस्वरुप गर्मी का आगमन तेज होता माना जा रहा. मौसम विशेषज्ञ प्रा. अनिल बंड का अंदाज है कि, अगले 8-10 दिनों तक अमरावती और परिसर में तापमान 16 से 32 डिग्री के दरम्यान रह सकता है. उसके बाद वाले दिनों का अनुमान बाद में बताया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि, ठंड काफूर होकर अमरावती में गर्मी का एहसास सभी को तेज हो रहा है. दिन का तापमान बढने से पंखों का आश्रय घर और दफ्तरों में लेना पड रहा है. लोगों को अगले कुछ दिनों में पारा और चढने की संभावना दिखाई पड रही है. अमरावती के साथ अकोला, बुलढाणा, वाशिम में भी तापमान अधिकतम 33-34 डिग्री दर्ज किया जा रहा. जिसके अगले कुछ दिनों में और चढने की संभावना है. फलस्वरुप लोगों ने गर्मी के एहतियात बरतने शुरु कर दिए हैं.

Back to top button