त्रिदंडी संन्यासी सुंदर चैतन्य गोस्वामी महाराज का इस्कॉन अमरावती में आगमन

11 से 13 फरवरी तक विशेष सत्संग का आयोजन

अमरावती/दि.11राठी नगर स्थित सरस्वति कॉलनी के श्री री रुक्मिणी अध्यात्मि संस्कार केंद्र इस्कॉन अमरावती की ओर से समय-समय पर विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसी श्रृंखला में 11 से 13 फरवरी दौरान विशेष सत्संग का आयोजन किया है. सत्संग के लिए विश्वविख्यात कीर्तनसम्राट, त्रिदंडी संन्यासी परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के वरिष्ठ शिष्य, मॉरिशियस के त्रिदंडी संन्यासी परम पूज्य सुंदर चैतन्य गोस्वामी महाराज का 10 फरवरी को इस्कॉन अमरावती में आगमन हुआ है. 11 से 13 फरवरी दौरान उनका विशेष सत्संग होगा. इसके अंतर्गत ब्रह्मचारियों के लिए विशेष ब्रह्मचारी वर्ग, छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा फेस्टिवल, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर विशेष सेमिनार, भगवद्गीता स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह, हाउस प्रोग्राम तथा यूथ सेंटर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इस सत्संग का लाभ अमरावती के सभी भक्तों ने लेने का आवाहन इस्कॉन अमरावती के अध्यक्ष अद्वैत आचार्य प्रभुजी ने किया है.

Back to top button