उपमहापौर सचिन भेंडे ने गंगा सावित्री निवास पर दी सदिच्छा भेंट
पूर्व सांसद नवनीत राणा ने किया आत्मीय स्वागत

* महापौर श्रीचंद तेजवानी को दी शुभकामनाएं
अमरावती/दि.11-युवा स्वाभिमान के नवनिर्वाचित उपमहापौर सचिन भेंडे ने गंगा सावित्री निवास स्थान सदिच्छा भेंट दी. इस अवसर पर भाजपा नेत्री व स्टार प्रचारक तथा पूर्व सांसद नवनीत राणा ने सचिन भेंडे का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर शहर के नए महापौर श्रीचंद तेजवानी का भी पूर्व सांसद नवनीत राणा ने स्वागत किया और महापालिका के जरिए शहर के हर तरह के विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास जताया कि अगर जनप्रतिनिधियों आपसी समन्वय से काम करेंगे तो शहर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी. इस भेंट के दौरान सभी गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित उपमहापौर और महापौर को बधाई दी और शहर में हो रहे विकास के कामों, नागरिकों की समस्याओं और आने वाले कामों का जायजा लिया. इस अवसर पर गटनेता नाना ऊर्फ ज्ञानेश्वर आमले, नगरसेवक प्रा. प्रशांत आनंदराव वानखडे, नगरसेवक सुमती ढोके, नगरसेवक अजय मदनमोहन जयस्वाल, नगरसेवक किशोर चंद्रशेखर जाधव, नगरसेवक दीपक किसनलाल साहू, नगरसेवक नंदा धनंजय सावदे, नगरसेवक रजनी राजेश डोंगरे, नगरसेवक गौरी शैलेंद्र मेघवानी, नगरसेवक एड. प्रीति हर्षल रेवणे, नगरसेवक महेश धनराज मुलचंदानी, नगरसेवक योगेश रघुनाथ विजयकर, नगरसेवक अर्चना अशोक पांडे, नगरसेवक प्रियंका भुषण पाटणे सहित अविनाश काले, शुभम उंबरकर, मंगेश कोकाटे, आकाश पाटिल, मुकेश वासेवाय, सचिन सोनोने, निखिल वावगे आदि उपस्थित थे.