बगीचों, कॉलेजेस में तैनात करें पुलिस

हिंदू जनजागृति समिति की डिमांड

* वैलेंटाइन-डे के नाम पर होनेवाली घटनाएं रोकें
अमरावती/दि.11 – हिंदू जनजागृति समिति ने आज सिटी कोतवाली के थानेदार को निवेदन देकर आगामी 14 फरवरी को मनाए जाते वैलेंटाइन-डे पर होनेवाली घटनाएं और युवतियों की छेडछाड रोकने के वास्ते महाविद्यालय, बाग-बगीचों, पर्यटन स्थल पर खास दामिनी पथक, निर्भया पथक तैनात करने की डिमांड की. इस समय समिति के सचिन वैद्य, सुनीता कुकटकर, वेदांती दातीर, निराली होले और अन्य की उपस्थिति रही.
दो पेज के दो टूक निवेदन में हिंदू समिति ने कहा कि, वैलेंटाइन-डे के नाम पर अनुचित प्रकार की घटनाएं हो चुकी है. पाश्चात्य और विकृत मानसिकता के लोग युवतियों को छेडते हैं तथा प्रतिसाद न देने पर जानलेवा हमला करने से भी बाज नहीं आते. ऐसे में पुलिस पथक को 14 फरवरी को खास मुस्तैद रहने की आवश्यकता है. निवेदन में सर्वोच्च न्यायालय के हाल ही के दो निर्णयों विशाखा विरुद्ध राजस्थान सरकार एवं ललिता कुमारी केस में दिए गए मार्गदर्शक तत्वों का अनुपालन करने की आवश्यकता भी व्यक्त की. उस दिन शहर या परिसर में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कोई अनुचित घटना न होने पाए, इसकी खबरदारी पुलिस से रखने का अनुरोध और अपेक्षा व्यक्त की गई.
निवेदन देते समय राधिका आमरे, वैदेही चापरे, संजय चौधरी, मेघश्याम मावले, कांचन शर्मा, चेतन वैद्य, गिरीश जामोदे, सुवर्णा बालापुरे, इशिका बालापुरे, अर्चना मावले, पिंकी घटोरिया, रंजना राजेश पांडे और अन्य का समावेश रहा. निवेदन में कहा गया कि, प्रेम दिवस के निमित्य नाहक युवतियों की जान पर बन आ रही है. निजी पार्टीयों में शराब और नशीले पदार्थों का उपयोग कर युवा पीढी को व्यसनाधीन किया जा रहा है. इन सभी बातों पर तत्काल रोक की मांग पुलिस से की गई है.

Back to top button