कार-दुपहिया भिडंत में दो की मौत
वरुड तहसील के टेंभूरखेडा व शिरखेड की घटना

अमरावती /दि.12 – जिले के वरुड और शिरखेड थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई. मृतकों के नाम वसंत रमेश सिरसाम (35) और ज्ञानेश्वर वानखडे (42) है.
जानकारी के मुताबिक वरुड थाना क्षेत्र में वरुड से टेंभूरखेडा के सातपुडा बार के सामने सफेद रंग की एमएच-12/एचवी-2144 क्रमांक की कार के चालक ने गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए विपरित दिशा से आ रही दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दुपहिया सवार भेमडी ग्राम निवासी वसंत रमेश सिरसाम (35) गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. वरुड पुलिस ने इस प्रकरण में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसी तरह ज्योति ज्ञानेश्वर वानखडे (37) नामक महिला बाजार में फुटाने की दुकान लगाने के लिए गई थी. उतने में उनके पति ज्ञानेश्वर वानखडे को अंकूश देवीदास शिरभाते की दुपहिया ने ऑटो स्टैंड के पास जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल ज्ञानेश्वर वानखडे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. ज्योति वानखडे की शिकायत पर शिरखेड पुलिस ने आरोपी वाहन चालक अंकूश शिरभाते के खिलाफ मामला दर्ज किया है.





