मंत्री झिरवाल के केबिन मेें एसीबी का ट्रैप

दो कर्मचारी पकडे गये, 35 हजार की ले रहे थे घूस

* राष्ट्रवादी के मंत्री ने झटके हाथ
मुंबई/ दि. 13 – राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार के नेता और प्रदेश के फूड व ड्रग मंत्री नरहरि झिरवाल के मंत्रालय स्थित केबिन में गुरूवार को एसीबी ने छापा मारकर दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा. कार्यालय के क्लर्क राजेंद्र ढेरंग व सहयोगी को 35 हजार रूपए घूस लेते रंगे हाथ पकडने का एसीबी ने दावा किया है. उधर मंत्री महोदय झिरवाल ने घटना से अपना कुछ लेना- देना नहीं कहते हुए हाथ झटके हैं. वे फिलहाल दिल्ली दौरे पर बताए जा रहे हैं.
मीडिया से चर्चा करते हुए झिरवाल ने स्पष्ट कह दिया कि वे दो दिनों से दिल्ली में है. कल जो घटना हुई वह गलत है. ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए. राजेंद्र ढेरंग लिपिक के रूप में कार्यरत था. सुनवाई संबंधी कागजात तैयार करने के काम वह करता था. मंत्री महोदय ने यह भी बताया कि राजेंद्र ढेरंग मूल रूप से आपूर्ति विभाग का कर्मचारी है. उसे अस्थायी रूप से फूड व ड्रग विभाग में नियुक्त किया गया था. नरहरि झिरवाल ने यह भी कहा कि उक्त कर्मचारी का इसके पहले कोई शिकायत का इतिहास नहीं है. घूस की रकम कितनी भी हो, सरकारी कर्मचारी द्बारा पैसे लेना गलत है. उसने पैसे लिए होंगे तो संबंधित व्यक्ति को सजा भुगतनी पडेगी.

Back to top button