श्रध्दा रीयल होलसेल मॉल का भव्य उद्घाटन 22 को
तारक मेहता फेम बबीता जी अमरावती में

* मुनमुन दत्ता के साथ आयेंगे सोनू और टप्पू भी
अमरावती/ दि.14- टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चष्मा ’ की ‘बबीता जी ’ अर्थात मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अगले रविवार 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे अमरावती आ रही है. यह जानकारी स्वयं मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में दी है. अमरावतीवासियों को संबोधित करते हुए एक मिनट के संदेश में मुनमुन दत्ता बताती है कि वे 22 फरवरी को बिजीलैंड में श्रध्दा रीयल होलसेल मॉल के भव्य उद्घाटन समारोह में सहभागी होने पधार रही है. उनके साथ इसी धारावाहिक ‘तारक मेहता….’ के टप्पू अर्थात नीतिश भलूनी और सोनू अर्थात खुशी माली के भी आने की संभावना है.
उल्लेखनीय है कि श्रध्दा रीयल होलसेल मॉल बिजीलैंड के एल- 3 और एल- 4 भवनों में स्थित है. लगभग 1.25 लाख वर्गफुट का भव्य कपडा शोरूम देखा जाए तो श्रध्दा फैमिली शॉपी का विस्तारित शोरूम है. श्रध्दा फैमिली शॉपी ने अमरावती ही नहीं आसपास के नगरों, शहरों के फैशनेबल कपडे पसंद ग्राहकों का दिल जीत रखा है. ऐसे मेंं श्रध्दा होलसेल मॉल के उदघाटन अवसर पर छोटे पर्दे की बडी सेलेब्रिटी मुनमुन दत्ता को आमंत्रित किया गया है. मुनमुन दत्ता का बबीता कैरेक्टर बडा प्रसिध्द एवं लोकप्रिय होने से 22 फरवरी को बिजीलैंड में हजारों की संख्या में प्रशंसक उमड सकते हैं.





