तिरले-कुणबी सन्मित्र संगठन ने महापौर का किया सत्कार

अमरावती/दि.16 -जिजाऊ भवन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तिरले कुणबी सन्मित्र संघटना महिला मंडल की ओर से सत्कार कार्यक्रम लिया गया. कार्यक्रम में उपमहापौर सचिन भेंडे का भव्य सत्कार किया गया. महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रमों से परिसर भक्तिमय हो गया था. इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र बोंडे, श्रीकृष्णराव पालेकर काका, दिनेश ठाकरे व संपूर्ण महिला मंडल की उपस्थिति रही.