‘सप्तरंगी’ करेगी सभी नगरसेवकों का नागरी अभिनंदन

22 फरवरी को मूंगसाजी माउली सभागार में आयोजन

* विश्व मातृभाषा दिवस पर साहित्यिक संस्था का अनूठा उपक्रम
अमरावती /दि.17 – शहर में चार दशकों से कार्यरत सप्तरंगी हिंदी साहित्य संस्था ने अनूठी सोच को साकार करते हुए आगामी रविवार 22 फरवरी को सबेरे 10 बजे विश्व मातृभाषा दिवस उपलक्ष्य अमरावती महापालिका के सभी 87 विविध भाषा-भाषी नगरसेवकों का जाहिर अभिनंदन करने की घोषणा की है. यह समारोह चैतन्य कॉलोनी स्थित श्री मूंगसाजी महाराज सभागार में होने जा रहा है.
समारोह की अध्यक्षता हिंदी साहित्यरत्न प्रा. डॉ. मनीषा पंजाब जाधव करेगी. कार्यक्रम के उद्घाटक महापौर श्रीचंद तेजवानी होंगे. प्रमुख अतिथि के रुप में उपमहापौर सचिन भेंडे और अतिथि के रुप में गट नेता चेतन गावंडे, गट नेता नाना आमले, गट नेता अविनाश मार्डीकर, गट नेता विलास इंगोले, गट नेता शेख हमीद शेख वाहेद, गट नेता डॉ. राजेंद्र तायडे, गट नेता रेखा तायवाडे, गट नेता मो. रेहान मो. यासीन, गट नेता विद्या माटे और मूंगसाजी माउली ट्रस्ट के संचालक मिलिंद मानकर उपस्थित रहेंगे. समारोह में सप्तरंगी संस्था अध्यक्ष नरेंद्र देवरणकर की उपस्थिति रहेगी.
समारोह में अमरावती वासियों से अवश्य उपस्थित रहने का अनुरोध संयोजक पवन नयन जायसवाल, चंद्रभूषण किल्लेदार, सहसंयोजक राजेश व्यास और समस्त सप्तरंगी हिंदी साहित्य संस्था कार्यकारिणी ने किया है.

Back to top button