मराठा फ्रेंड्स क्लब का सम्मान समारोह व स्नेहभोजन संपन्न

वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ियों व मान्यवरों का हुआ सत्कार

अमरावती /दि.17 – स्थानीय रुक्मिणी नगर स्थित मराठा फ्रेंड्स क्लब, क्रीड़ा संस्था की ओर से विगत शनिवार 14 फरवरी को शिवस्मारक परिसर के मंडल प्रांगण में सम्मान समारोह एवं स्नेहभोजन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ियों एवं शहर के मान्यवर नागरिकों का सत्कार किया गया. समारोह में पूर्व क्रीड़ा मंत्री गुलाबराव गावंडे, पूर्व पालकमंत्री डॉ. सुनील देशमुख, विधायक बालासाहेब मांगरूलकर (यवतमाल), जयश्री डहाके, पूर्व लेडी गवर्नर कमलताई गवई तथा पूर्व महापौर व पार्षद विलास इंगोले सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही शहर के नामचीन खिलाड़ियों और क्रीड़ाप्रेमियों का भी अभिनंदन किया गया.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मराठा फ्रेंड्स क्लब क्रीड़ा, युवा विकास और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. नई पीढ़ी द्वारा इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाना संतोषजनक है. कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष जगदीश (नाना) बोंडे, दीपक सब्जीवाले, प्रकाश आवारे, प्रदीप वानखेडे, आकाश घुइखेडकर, छोटू देशमुख तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया. कार्यक्रम का संचालन राजू पाटील ने किया. अंत में स्नेहभोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. संस्था ने भविष्य में भी खेल व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े ऐसे उपक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया.

Back to top button