वाघोली में रमाई जयंती मनाई

अमरावती/दि.19वाघोली में रमाई जयंती उत्साह से मनाई गई. जयंती उपलक्ष्य में महिला समता सैनिक दल वाघोली शाखा का उद्घाटन डॉ. पी.एस.खडसे के हाथों किया गया. इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, रमाई आंबेडकर ने दारिद्रता, बीमारी व दुखों पर मात करते हुए अपार कष्ट, संयम और सामर्थ्य से संघर्ष किया. रमाई के त्याग से ही पूरे विश्व के सामने भीम नाम का तूफान खडा हुआ, ऐसा ज्येष्ठ विधिज्ञ डॉ.खडसे ने कहा. कार्यक्रम में भारतीय दलित पैंथर नेता हरिदास शिरसाठ, समता सैनिल दल जिला अध्यक्ष आशा इंगले खोब्रागडे, रिपाइं नेता रमेश रामटेके, प्रभाकर घोडेस्वार, प्रभाकर शेंडे सहित विविध गांव के पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Back to top button