मुंबई में पीआई और पीएसआई को एक लाख की रिश्वत लेते दबोचा
कैबिन में मिले और 6.34 लाख रुपए

मुंबई /दि.20 – मुंबई के मालाड परिसर के कुरार पुलिस स्टेशन में एसीबी के दल ने बडी कार्रवाई करते हुए एक वकील पर मामला दर्ज करने के लिए तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगनेवाले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावडे और पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर झुन्ने को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड लिया. गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी में वरिष्ठ निरीक्षक की कैबिन से 6 लाख 34 हजार रुपए की संदेहास्पद रकम जब्त की गई.
* क्या है मामला?
शिकायतकर्ता को एक वकिल के खिलाफ मामला दर्ज करना था. यह मामला दर्ज करने के लिए पुलिस निरीक्षक संजीव तावडे और पीएसआई झुन्ने ने तीन लाख रुपए की मांग की. 2 लाख रुपए पहले ही ले लिए गए थे. शेष 1 लाख रुपए के लिए अधिकारी दबाव डाल रहे थे. तब शिकायतकर्ता ने एसीबी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पश्चात एसीबी के दल ने कुरार थाने में जाल बिछाकर गुरूवार को दोपहर में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए तावडे और झुन्ने को रंगेहाथ पकड लिया गया.