‘उस’ मृतक की हुई पहचान

भारवाडी- वर्धा पुल के पास की शुक्रवार सुबह की घटना

* मृतक और आरोपी गुजरात के रहनेवाले
तिवसा/दि.21 – तिवसा तहसील के भारवाडी- वर्धा पुल के पास स्थित आईआरबी कंपनी के ट्रक ले-बाय परिसर में शुक्रवार 20 फरवरी को तडके चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या होने का मामला प्रकाश में आया था. तिवसा पुलिस ने इस प्रकरण में मृतक की पहचान कर ली हैं. मृतक का नाम गुजरात के राजकोट जिले के गांधी ग्राम निवासी विमल सतीश अग्रावत (38) हैं. मृतक और आरोपी दोनों गुजरात के रहनेवाले हैं.
बता दें कि मृतक और आरोपी दोनों तिवसा तहसील के भारवाडी-वर्धा पुल के पास आईआरबी कंपनी के ट्रक ले-बाय में तडके 4 बजे के दौरान रूके हुए थे. इसी दौरान दोनों के बीच हुए विवाद के चलते यह हत्याकांड घटित होने का प्राथमिक अनुमान पुलिस ने व्यक्त किया है. विवाद के दौरान आरोपी ने चाकू से वार कर विमल अग्रावत की हत्या कर दी. घटना के बाद परिसर में नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. इस कारण कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हो गया था. पुलिस ने तत्काल परिस्थिति को नियंत्रित कर घटनास्थल का पंचनामा किया. हत्या किस वजह से हुई यह अभी तक पता नहीं चला हैं. लेकिन व्यक्तिगत विवाद के चलते होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. आरोपी घटना के बाद फरार होने की जानकारी हैं. घटनास्थल पर एलसीबी का दल और डॉगस्क्वॉड भी पहुंच गया था.

Back to top button