धामणगांव शहर में चोरी के साथ वाहनों की तोडफोड
क्षेत्र में मचाया भारी उत्पात, नागरिकों में दहशत

धामणगांव रेलवे/दि.21 – धामणगांव शहर में 19 फरवरी की देर रात शातीर चोरों ने काफी आतंक मचाया. एक किराणा दुकान फोडकर कुछ वाहनों से पेट्रोल चोरी समेत तोडफोड किए जाने की घटना 20 फरवरी को सुबह उजागर हुई. इस अवसर पर अनेक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में कैमरे में कैद हुए हैं. इस बाबत दत्तापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.
शातिर चोर ने मेनलाई के प्रदीपकुमार पवनकुमार किराणा मर्चंट नामक किराणा दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान में से 20 चांदी के सीक्के, नकद 23 हजार और शिव मंदिर दानपेटी से पांच हजार समेत 48 हजार रुपए का माल चुरा लिया. दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने पर चोरी की यह घटना पता चलते ही गिरीष राठी की शिकायत पर दत्तापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसी तरह की दूसरी घटना जुना धामणगांव क्षेत्र के राजधानी नगर में घटित हुई. जहां शुभम पवार की गाडी की तोडफोड की गई. इसी तरह होंडा शोरूम के पास समृध्दि महामार्ग पर काम करनेवाले कर्मचारियों की इनोवा कंपनी की चारपहिया क्रमांक एमएच 20- ईजी- 2023 और बोलेरो क्रमांक एमएच 14-जीबी- 2223 के कांच फोड दिए. इसी तरह एक बुलेट से पेट्रोल चुराता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. एक ही रात घटित इस घटना से नागरिकों में दहशत का वातावरण हैं.





