राहुल गांधी नये जमानतदार हेतु भिवंडी कोर्ट में

मानहानि प्रकरणों की रही धूम

* मालेगांव में संजय राउत और दादा भुसे के बीच मनोमिलन
* अरविंद सावंत-शायना एनसी प्रकरण की भी सुनवाई
मुंबई /दि.21- महाराष्ट्र में शनिवार का दिन मानहानि के विभिन्न मुकदमों से गूंंजा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भिवंडी कोर्ट में पेश होकर नये जमानतदार के लिए आवेदन किया. अब प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल राहुल गांधी के जमानतदार बन गये हैं. इसके पहले शिवराज पाटिल यह राहुल गांधी के जमानतदार थे. पाटिल का गत दिसंबर में निधन हो जाने से राहुल को न्यायालय में नया जमानतदार पेश करने कहा गया था.
* मालेगांव में मनोमिलन
मानहानि का एक और प्रकरण राज्य सरकार के मंत्री दादा भुसे और शिवसेना उबाठा नेता संजय राउत के बीच रहा. दादा भुसे ने संजय राउत के विरुद्ध किया मानहानि का मुकदमा पीछे ले लिया. दोनों नेता आज कोर्ट में पहुंचे तो मीडिया के लिए बडी फोटो सेशन की चर्चा रही. संजय राउत ने खुलासा किया कि, गलतफहमी के कारण विवाह पैदा हो गया था. उनके और दादा भुसे के पुराने मधुर संबंध है. गलत जानकारी के कारण विवाद हुआ था. वहीं दादा भुसे ने कहा कि, गिरणा चीनी मिल के 178 करोड के कथित घोटाले का आरोप किया गया था. संजय राउत ने माफी मांग लेने से यह मुकदमा उन्होंने पीछे लिया है.
* सावंत-शायना एनसी प्रकरण की सुनवाई
मानहानि का तीसरा केस मुंबई के माझगांव कोर्ट में चल रहा है. शिवसेना शिंदे गट की प्रवक्ता शायना एनसी आज इस केस में अदालत में प्रस्तुत हुई. विधानसभा चुनाव दौरान शिवसेना उबाठा सांसद अरविंद सावंत ने शायना एनसी को ‘इंपोर्टेड माल’ संबोधित किया था. जिससे महिलाओं का अपमान होने का दावा कर शायना एनसी ने सावंत के विरुद्ध कोर्ट में मानहानि और विनयभंग की शिकायत दी. आज महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. शायना एनसी की गवाही कोर्ट ने दर्ज की. अब अगली सुनवाई 16 मार्च को होनी है.

Back to top button