जंगली सूअर के हमले में चरवाहे की मौत

चिखलदरा/दि.24 – चिखलदरा तहसील के कारंजखेडा परिसर में जंगली सूअर के हमले में 45 वर्षीय चरवाहे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक चरवाहे का नाम कारंजखेडा निवासी केंडे लालाजी कासदेकर हैं.
21 फरवरी को दोपहर 4.45 बजे के दौरान यह घटना उजागर हुई. इस प्रकरण में चिखलदरा पुलिस ने 22 फरवरी को आकस्मिक घटना दर्ज की हैं. केंडे कासदेकर यह गांव के निकट खंडू नदी के पास जंगल में बकरी चराने के लिए गया था. तब वहां छीपे बैठे जंगली सूअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया.बचाव करने का अवसर ही नहीं मिला. इस हमले में केंडे कासदेकर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

Back to top button