दूध के पैसे को लेकर मारपीट
केकतपुर गांव की घटना

माहुली /दि.26– थाना क्षेत्र अंतर्गत केकतपुर गांव में दूध के पैसे के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किये जाने की घटना सामने आयी है.
जानकारी के अनुसार बुधवार को रात करीब 9 बजे केकतपुर में यह घटना घटी. शिकायतकर्ता गजानन गोपालराव हिवसे (34) उत्तमराव मते के पास मौजूद करीब 25 गाय-भैसों को चारा-पानी देने और दूध दुहने का काम करता है. घटना के दिन शिकायतकर्ता दूध बांटकर घर लौटा और उसने आरोपी के पिता को बताया कि, उनके बेटे ने दूध के पैसे ले लिये है. इस बात से नाराज होकर आरोपी उत्तमराव मते मौके पर आया और शिकायतकर्ता से झगडा करने लगा. इसके बाद आरोपी ने हाथ में ली हुई लकडी की छडी से शिकायतकर्ता के दोनों हाथों, पीठ और सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया. आरोपी ने शिकायतकर्ता को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायतकर्ता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर माहुली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.





