धन्वंतरि सहकारी अस्पताल व अमरावती सहकारी पतसंस्था का चुनाव कार्यक्रम घोषित

अमरावती /दि.27 राज्य के सहकारी चुनाव प्राधिकरण ने ब श्रेणी की पतसंस्था व सहकारी संस्था का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है. यह आदेश मंगलवार, 24 फरवरी को अमरावती जिला उपनिबंधक कार्यालय को प्राप्त हुए है. जिसके अनुसार धन्वंतरि सहकारी अस्पताल व अमरावती जिला सहकारी पतसंस्था का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है. आगामी दो दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.
जिला उपनिबंधक कार्यालय के सुमेध पाटिल ने बताया कि, अमरावती जिले में ब श्रेणी की दो संस्था जिसमें धन्वंतरि सहकारी अस्पताल व अमरावती जिला सहकारी पतसंस्था का समावेश है. उनकी अंतिम सूची प्रकाशित हो चुकी है. जिसका चुनाव कार्यक्रम महाराष्ट्र सहकारी संस्था चुनाव समिति के नियम के अनुसार तैयार कर प्राधिकरण की मान्यता के लिए भेजा जाएगा और उसे प्रकाशित किया जाएगा.

Back to top button