श्रद्धा रियल होलसेल मॉल में जारी मेगा स्कीम को ग्राहकों का भारी प्रतिसाद

जितना खरीदोगे उतना पाओगे... का जमकर ले रहे लाभ

* ऑफर के लिए कुछ ही दिन शेष
* लाभ उठाने की प्रतिष्ठान संचालकों ने की अपील
अमरावती/दि.27 -स्थानीय बोरगांव धमार्ले स्थित बिजीलैन्ड के लेन नं. एल 3 व एल 4 में अर्थ छिपा है, इसी विश्वास व आस्था के साथ 1.20 लाख स्क्वे. फीट में बने विशालकाय मेगा फैशन डेस्टीनेशन श्रद्धा रियल होलसेल मॉल में विगत कुछ दिनों से जारी मेगा स्कीम के तहत जितना खरीदोगे उतना पाओगे… का शहरवासी जमकर लाभ ले रहे हैं. इस कारण बिजीलैन्ड स्थित प्रतिष्ठान में इन दिनों भारी भीड देखने मिल रही है.
श्रद्धा रियल होलसेल मॉल का रविवार, 22 फरवरी को भव्य लोकार्पण किया गया. इस समय तारक मेहता फेम जेठालाल का क्रश बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता के साथ टिपेंद्र जेठालाल गडा यानि नितिश भलूनी और सोनू आत्माराम भिडे यानि खुशी माली ने उपस्थिति दर्ज कर सभी के लिए यह दिन यादगार बना दिया था. इस दिन से श्रद्धा रियल होलसेल मॉल में ग्राहकों के लिए पहले तो एक दिन उसके पश्चात ग्राहकों की बढती भीड और प्रतिसाद को देखते हुए जितना खरीदोंगे उतना पाओगे… स्कीम 10 दिनों के लिए बढा दी थी. जिसे अब ग्राहकों ने भी सिर आंखों पर लिया है. इस योजना का लाभ लेते हुए खरीदारी के लिए प्रतिष्ठान में ग्राहकों की भीड जमा हो रही है. हर दिन हजारों की तादाद में ग्राहक बिजीलैन्ड स्थित श्रद्धा रियल होलसेल मॉल में आकर अपने पूरे परिवार की डबल खरीदारी का लुत्फ उठा रहे हैं.
विगत 5 दिनों से जारी इस योजना को ग्राहकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है. विशेष यह कि इस प्रकार की योजना शहरवासियों के लिए किसी प्रतिष्ठान द्वारा पहली बार आयोजित करने से ग्राहक भी उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं. क्योंकि एक की खरीदारी में दोगुना खरीदारी का लाभ मिलने से ग्राहकों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है. विशेष यह कि भले ही यह योजना केवल 10 दिनों तक है लेकिन आगामी 10 दिनों में की जाने वाली खरीदारी पर उतनी ही खरीदारी करने का लाभ ग्राहकों को आनेवाले 30 दिनों तक मिलने वाला है. जिसके कारण ग्राहक भी पहली खरीदारी में उत्साह दिखा रहे है. लेकिन दूसरी खरीदारी को आराम से करना है, इसे लेकर निश्चित होने से राहत महसूस कर रहे हैं. जिन ग्राहकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करना है. उन्हें 30 दिनों के भीतर अपने स्कीम में खरीदारी किये बिल श्रद्धा रियल होलसेल मॉल में दिखाकर उतनी ही खरीदारी का मौका मिलेगा. इस कारण ग्राहकों से अपने बिल संभालकर रखने की गुजारिश श्रद्धा रियल होलसेल मॉल के संचालक रमेशलाल गिडवानी, सुरेश गिडवानी, पूरण लाला के साथ रोशन लाल, अमित सेवानी, सागर गिडवानी, राजेश भाटिया, सुरेश पंजवानी, दिलीप साबवानी, विजय गिडवानी ने किया है. अब यह स्कीम कुछ ही दिन शेष है. इसका ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेने और अपने घर इस त्योहार कपडों की भरपूर वैरायटी ले जाने का आवाहन संचालकों ने किया है.
बता दें कि फैशन, क्वालिटी और वैरायटी के साथ सुविधाजनक श्रद्धा रियल होलसेल मॉल में ग्राऊन्ड ख्रलोअर पर किड्स वेअर, मैन्स वेअर, लेडिज वेअर, टी-शर्ट, वेस्टर्न वेअर, पहली मंजिल पर दुल्हन के लिए साडियां, दूसरी मंजिल पर एथेनिक जिसमे कोट सूट, जोधपुरी, ब्लेजर, फेटा, जुती, कुर्ता-पैजामा, ब्राईडल सेक्शन, दुल्हन का लहंगा, ओढणी, तीसरी मंजिल पर होलसेल साडियां जो स्पेशल अहेर में दी जाती है. हैन्डलूम सेक्शन, लेडिज व जेन्ट्स, गारमेंट सेक्शन, मैचिंग सेंटर, शूटिंग व शर्टिंग का कलेक्शन उपलब्ध करवाया गया है.

 

Back to top button