विपक्ष आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है
भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी का आरोप

* मामला झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने का
अमरावती /दि.28 – अमरावती शहर में फर्जी और झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले 1,016 लोगों के खिलाफ धोखाधडी के मामले दर्ज किये गये है. भाजपा नेता किरीट सोमय्या द्वारा इस घोटाले का खुलासा किये जाने के बाद, उनके महापालिका में बैठक लेने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस पर भाजपा के प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने विपक्षी दलों पर जोरदार टिप्पणी की है. उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) इन घोटाले के आरोपियों को क्यों बचा रहे है? जिन्हें आरोपियों के गति इतना लगाव है, वे सूचना के अधिकार के तहत आवेदन कर इन 1,016 लोगों के दस्तावेजों की जांच करें.
कुलकर्णी ने यह भी आरोप लगाया कि, आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. शिवराय कुलकर्णी ने सवाल किया है कि, इस प्रकरण में महापौर श्रीचंद तेजवानी पर टिप्पणी करने वाले नेता आरोपियों को बचाने का प्रयास आखिर क्यों कर रहे हैं. विपक्ष यह सीधा सवाल उठा रहा है कि, सोमय्या किस अधिकार से बैठक ले रहे है? लेकिन भाजपा ने स्पष्ट किया है कि, वह इस घोटाले के खिलाफ अपनी लडाई जारी रखेंगे. विदित हो कि, अमरावती के तहसीलदार के आदेशानुसार कुल 2,896 बग्लादेशियां अपात्र व्यक्तियों को जन्म प्रमाणपत्र दिये जाने का आरोप है. इस मामले की जांच में यह सामने आया है कि, प्राप्त प्रमाणपत्रों में से 6,016 आवेदकों ने सरकार के साथ धोखाधडी की है. कुलकर्णी ने कहा कि, इन फर्जी प्रमाणपत्र के कारण शहर में बंग्लादेशी घुसपैठियों के बस जाने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है. जिससे नागरिकों की सुरक्षा का प्रश्न खडा हो गया है.