स्वास्थ्य विभाग की क्रिकेट स्पर्धा में अमरावती टीम विजेता
जिला अस्पताल की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

अमरावती/दि.5 – महाराष्ट्र शासन के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग तथा जिला शल्य चिकित्सक, सामान्य अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ (आठवां वर्ष) में जिला सामान्य अस्पताल, अमरावती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता का आयोजन अमरावती के छत्रीतलाव मैदान में किया गया.
इस प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिला सामान्य अस्पताल, उपजिला अस्पताल और ग्रामीण अस्पतालों के डॉक्टरों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला जिला सामान्य अस्पताल, अमरावती और अचलपुर महिला एवं बाल अस्पताल के बीच खेला गया, जिसमें जिला सामान्य अस्पताल की टीम विजयी रही.
* व्यक्तिगत पुरस्कार
– राज डुलगज – मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
– सुशील ओसवाल – सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
– अभिजीत निचत – सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक
– पहले सेमीफाइनल में डॉ. मनीष गोतमारे मैन ऑफ द मैच
– दूसरे सेमीफाइनल में स्वप्निल उसरे मैन ऑफ द मैच
* पुरस्कार समारोह में रहे अधिकारी उपस्थित
पुरस्कार वितरण समारोह में अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. प्रमोद निरवणे, डॉ. रणजीत राठोड़, डॉ. विक्रांत कुलमेथे, अनंतराव पारसकर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. डॉ. प्रमोद निरवणे ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए तनाव दूर करने हेतु खेल गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. निलेश पाचबुद्धे, विशाल पवार और आयोजन समिति के सदस्यों ने विशेष योगदान दिया. अंत में डॉ. रणजीत राठोड़ ने आभार प्रदर्शन किया.





