मजदूर की पैंट की जेब से 50 हजार रुपए उडाए

तिवसा पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

तिवसा/दि.5 – तहसील के डेहणी गांव निवासी एक मजदूर की जेब से तिवसा की ओर यात्रा के दौरान अज्ञात चोर ने 50 हजार रुपए नकद चोरी किए जाने की घटना बुधवार 4 मार्च की सुबह सामने आई हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र आत्माराम वानखडे (52, निवासी डेहणी, तहसील तिवसा) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता हैं. मंगलवार की सुबह उन्होंने मजदूरी के 50 हजार रुपए तिवसा स्थित बैंक में जमा करने के लिए अपनी पेंट की जेब में रखे थे. ऑटो रिक्षा द्बारा तिवसा के पेट्रोल पंप चौक पर उतरकर पैदल बस स्टैंड की ओर गए. बैंक खुलने में समय रहने के कारण वे अमरावती जानेवाली बस में बैठ गए. उसी समय उन्हें पता चला की उनकी पैंट की जेब में रखे 50 हजार रुपए गायब हैं. उसके बाद उन्होंने बस और बसस्टैंड परिसर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की लेकिन कोई सु राग नहीं मिला. उनकी शिकायत पर तिवसा पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया.

Back to top button