सडक दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल

अकोला जिले के तेल्हारा तहसील की घटना

तेल्हारा /दि.7 – तेल्हारा-शेगांव मार्ग के दहीगांव अवताडे फाटा के पास दो मोटर साइकिल की आमने-सामने भिडंत हो गई. इस हादसे में एक युवक की मृत्यु तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना गुरूवार 5 मार्च को दोपहर 12 बजे के दौरान घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक तेल्हारा तहसील के नेर निवासी उमेश विष्णु तायडे (32) नामक युवक अपने पिता विष्णु सुखदेव तायडे के साथ दुपहिया पर सवार होकर तेल्हारा से गांव की तरफ जा रहा था. उसी समय विपरित दिशा से दुपहिया पर बालापुर निवासी पति-पत्नी आ रहे थे. दहीगांव अवताडे फाटा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिडंत हो गई. दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल अकोला के अस्पताल में भर्ती किया गया. उमेश तायडे की उपचार के पूर्व ही मृत्यु होने की जानकारी मिली. उनके पिता विष्णु तायडे को तेल्हारा के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अकोला रेफर किया गया हैं.

Back to top button