मतिमंद विवाहिता के साथ ससुर और देवर ने किया दुष्कर्म
मामला दर्ज, चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.7- चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र में रहनेवाले एक मतिमंद विवाहिता के साथ उसके ससुर और देवर द्बारा लैंगिक अत्याचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं. पुलिस ने नराधम ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक चांदुर रेलवे थाना क्षेत्र में रहनेवाली मतिमंद महिला का तीन वर्ष पूर्व लक्ष्मण नामक युवक से रिती रिवाज के साथ विवाह हुआ हैं. उसका पति भी मतिमंद है. पीडिता ने अपनी मां को बताया कि उसके सुसर और देवर पिछले दो माह से उस पर बार-बार लैंगिक अत्याचार कर रहे हैं. यह बात पीडिता के मां ने उसके पति को बताई पश्चात ससुर और देवर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.





