सफाई के साथ ही महिलाओं के रोजगार प्राथमिकता
नगरसेविका राजश्री जटाले का कहना

* स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान, बढाना है प्रभाग में स्वास्थ्य सुविधाएं
अमरावती /दि.9 – मनपा प्रभाग-6 की कांग्रेस नगरसेविका राजश्री राजेंद्र जटाले ने कहा कि, अपने प्रभाग में साफ-सफाई के काम को निश्चित ही वरियता देना है. किंतु प्रभाग की काफी महिलाए काम के लिए सुदूर जाती है. उन्हें घर के पास ही छोटे-मोटे काम, गृहउद्योग के लिए मनपा के माध्यम से रोजगार साधन उपलब्ध करवाना भी उनकी जिम्मेदारी और प्राथमिकता रहने की बात राजश्री जटाले ने कही. जटाले ने अमरावती मंडल से खास चर्चा में कहा कि, प्रभाग में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं को बढाने पर आगामी दिनों में वे बल देगी.
* स्वच्छता का मुद्दा बडा
पहली बार नगरसेविका बनी राजश्री जटाले ने कहा कि, लोगों की बडी डिमांड साफ-सफाई को लेकर है. प्रत्येक एरिया में लोग केवल और केवल वहां व्याप्त गंदगी की चर्चा करते हैं. इसलिए नालियां भरी पडी है. आदमी अर्थात मानव बल कम पड रहा है. साफ-सफाई वे वरियता से करवाना है. उन्होंने बताया कि, प्रभाग अंतर्गत महेंद्र कालोनी, अमर नगर, खरैया नगर, शोभा नगर, प्रवीण नगर, लक्ष्मी नगर, सरस्वती नगर, जयसियाराम, बजरंग, शिव, संतोषी नगर और अशीर कालोनी, हबीब नगर-2, आजाद नगर आदि कई इलाके समाहित है. जिससे साफ-सफाई दैनंदिन रुप से करवाना बडा काम है.
* स्वास्थ्य सेवाओं की बात
राजश्री जटाले ने प्रभाग के विस्तृत होने के बावजूद महापालिका की स्वास्थ्य सेवा और केंद्र सीमित होने की ओर ध्यान दिलाया. उन्होंने यह भी बताया कि, वहां पर्याप्त मानव संसाधन और दवाईयां है. किंतु सफाई का स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अभाव दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि, वे सर्वप्रथम स्वास्थ्य केंद्रों को साफ सुथरा, चकाचक करने पर जोर देगी. स्वास्थ्य सुविधा की बात बाद में करेगी. तंदुरुस्ती के लिए सबसे पहले परिसर का साफ-सुथरा होना आवश्यक है. कई बीमारियां तो गंदगी के कारण ही पनपती और देर तक रहती है. अपने प्रभाग में मनपा का एक दवाखाना बढाने की कोशिश वे करेंगी.
* बडा परिवार, यजमान सेवानिवृत्त पीएसआई
नगरसेविका राजश्री जटाले के यजमान राजेंद्र जटाले सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक है. जबकि उनके चार भाई हैं. चारों भी भाई अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत है. स्वयं राजश्री जटाले स्नातक तक पढी-लिखी है. उनके पुत्र पूर्वेश कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी है. राजश्री जटाले केबल और इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली बिजनेस वुमन हैं. वे महिलाओं को घर के पास ही कामधंधा उपलब्ध करवाने प्रयास करेगी. उसी प्रकार प्रभाग में अभ्यासिका स्थापित करने की सोची है. इसके लिए जगह की खोज वे और उनके यजमान राजेंद्र जटाले कर रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए अभ्यासिका महत्वपूर्ण है. नगरसेविका जटाले का कहना है कि, उनके प्रभाग में कई पिछडी बस्तियां है. जहां अमूमन घर छोटे होते हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को पढाई-लिखाई में परेशानी पेश आती है. बाधाएं आती है. जिसे अभ्यासिका के माध्यम से दूर करने वे जरुर प्रयत्न करेगी.





