गैस सिलेंडर की दरवृध्दि के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक

तहसील कार्यालय पर किया धरना आंदोलन

मोर्शी/ दि.13 – हाल ही में केन्द्र सरकार द्बारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरवृध्दि की गई. दरवृध्दि के खिलाफ तहसील कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तहसील व शहर की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया और केन्द्र सरकार का निषेध व्यक्त करते हुए नायब तहसीलदार विनोद वानखडे को इस आशय का निवेदन सौंपा गया.
निवेदन में कहा गया कि केन्द्र सरकार द्बारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम केन्द्र सरकार द्बारा बढाए गये हैं. जिससे सर्व सामान्य नागरिकों व गृहणियों का बजट बिगड गया है. जिसको लेकर नागरिकों में असंतोष निर्माण हुआ है. गैस सिलेंडर के लिए पंजीयन की अवधि 21 दिन से 25 दिन कर दिए जाने से जन सामान्य को परेशानी का सामना करना पड रहा है. अब आगे सिलेंडर मिलेगा या नहीं इस डर से सिलेंडर लेने के लिए नागरिकों की भीड गैस एजेंसी की सामने बढ रही है. ग्राहकों की लंबी- लंबी कतारे दिखाई दे रही है.
केन्द्र सरकार तत्काल गैस सिलेंडर की वृध्दि रद्द करें और गैस सिलेंडर की बुकिंग पूर्ववत करें, ऐसी मांग निवेदन द्बारा की गई. इस अवसर पर तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्यामसुंदर बेलसरे, शहराध्यक्ष भूषण कोकाटे के नेतृत्व में मोर्शी विधानसभा प्रमुख श्रणित राउत, तहसील महिला कांग्रेस अध्यक्षा अल्पजा बडासे, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष मिलिंद कांबले, महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति तहसील अध्यक्षा रमा इंगले, कांग्रेस सेवादल तहसील अध्यक्ष नीलेश तट्टे, विपुल भडांगे, पंकज विधले, गोलू शेख, गजानन चरपे, चंद्रकांत जवंजाल, कमलेश बरडे, सौरभ कुकडे, प्रकाश काले सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button