पीएम किसान योजना के 22 किश्त का इन लोगों को मिला लाभ?
2.85 लाख बैंक खातों में प्रत्येकि 2 हजार रुपए हुए जमा

अमरावती/दि.18 – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी कर दी गई जिले के करीब 2 लाख 84 हजार 794 किसानों के बैंक खातों में 2 हजार की राशि सीधे जमा की गई है हालांकि कृषि विभाग को आयुक्त स्तर से आधिकारिक सूचना मिलने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या लगभग 2.91 लाख है, जिनमें से 98 प्रतिशत किसानों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है इसके बावजूद इस बार लाभार्थियों की संख्या में 7 हजार से अधिक की कमी दर्ज की गई है
* ई-केवाईसी न होने से वंचित हजारों किसान
बताया गया है कि जिले के 7,159 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी पूरा नहीं किया, जिसके चलते उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिल सका इसके अलावा जांच के दौरान 2,713 मृत किसानों के नाम सूची से हटाए गए हैं साथ ही डुप्लिकेट और अपात्र लाभार्थियों की भी छंटनी की गई है.
* सख्त जांच के कारण हुई देरी
केंद्र सरकार द्वारा पात्रता की सख्त जांच, आधार लिंकिंग, भूमि सत्यापन और बैंक विवरणों की पुष्टि के कारण इस बार किस्त जारी होने में देरी हुई सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 13 मार्च को राशि हस्तांतरित की गई.
* किस्त नहीं मिलने पर क्या करें?
जिन किसानों के खातों में राशि जमा नहीं हुई है, वे आधिकारिक पोर्टल पर इशपशषळलळरीू डींर्रीीीं विकल्प में मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज कर स्थिति जांच सकते हैं साथ ही आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड अपडेट होना आवश्यक है.
* एग्रीस्टैक पंजीकरण पर जोर
कृषि विभाग ने बताया कि जिन किसानों के पास ‘एग्रीस्टैक’ में पंजीकरण नहीं है, उनके सत्यापन की प्रक्रिया जारी है किसानों से अपील की गई है कि भविष्य में योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीकरण अवश्य कराएं.
* तीन किस्तों में मिलता है 6 हजार रुपये
इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में दी जाती है.





