तिवसा वन परिक्षेत्र में भीषण आग
आरक्षित वनसंपदा आग की चपेट में

* नगर पंचायत अग्निशमन दल की भागदौड
तिवसा/दि.18 – स्थानीय शहर से सटकर स्थित वन विभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में अचानक भीषण आग लगने से खलबली मच गई. इस आग से मूल्यवान वनसंपदा आग की चपेट मेें आने से नुकसान होने का खतरा निर्माण हो गया हैं.
जंगल में आग लगने के बाद उसने धीरे-धीरे उग्र रूप धारण कर लिया. इस घटना की जानकारी वन विभाग द्बारा स्थानीय नगर पंचायत के अग्निशमन दल को देते ही अग्निशमन दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा. दमकल कर्मियों द्बारा जान की परवाह न करते हुए आग को काबू में करने के प्रयास शुरू किए गए. लेकिन आग ने काफी भीषण रूप धारण कर लिया था.फिर भी आग को काबू में करने के प्रयास देर रात तक जारी थे. आग ज्यादा न फैलने के लिए वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्बारा प्रयास जारी थे. फिर भी इस आग से वनसंपदा को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं.





