अगले माह शहर में गौमाता की रक्ततुला, रविवार को महत्वपूर्ण सभा

गौरक्षण संस्था, ब्राह्मण महासंघ, माहेश्वरी पंचायत और मानस परिषद का आयोजन

अमरावती / दि.20 – धर्मनगरी कहलाती अंबानगरी में आगामी माह अनूठा आयोजन होने जा रहा है. जिसके अंतर्गत गौमाता की रक्ततुला की जायेगी. यह संकलित रक्त जरूरतमंद रूग्णों और ऑपरेशन, सर्जरी आदि के लिए उपयोग में लाया जायेगा. आयोजन अ.भा. ब्राह्मण महासंघ, श्री गौरक्षण संस्था, श्री माहेश्वरी पंचायत और श्री राम चरित मानस परिषद द्बारा संयुक्त रूप से किए जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला एवं शहर स्तर की महत्वपूर्ण बैठक परसों रविवार 22 मार्च को शाम 5 बजे माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई है. जिसमें कार्यक्रम के विविध उत्तरदायित्व वितरण होंगे एवं नियोजन संबंधी रूपरेखा तय होगी.
बैठक में सभी सदस्यों ने उपस्थिति का अनुरोध पश्चिम विदर्भ प्रमुख रमेश छांगाणी, जिलाध्यक्ष शशांक दुबे, शहराध्यक्ष गणेश जोशी, गौरक्षण संस्था के दीपक मंत्री, माहेश्वरी सरपंच सुरेश साबू, मानस परिषद अध्यक्ष नवल किशोर चांडक ने किया है. आयोजन संबंधी एक सभा हो चुकी है. जिसमें रक्ततुला के साथ ही गौमाता की एक भव्य शोभायात्रा आयोजित करने का विचार है. अत: रक्तदान शिविर के विभिन्न स्थानों और भागों में आयोजन संबंधी रूपरेखा एवं जिम्मेदारी निश्चित करने के विषय में उपरोक्त रविवार 22 मार्च की बैठक आहूत की गई है. सभी संबंधितों से और गौप्रेमियों से अवश्य उपस्थित रहने की विनती आयोजकों न े की है.

 

Back to top button