हेडगवार हॉस्पिटल एवं भारानी मेमोरियल क्रिटिकल केयर यूनिट, नंदा मार्केट

भारत माता पूजन समारोह एवं पर्यावरण-सहायक सामाजिक कार्य

अमरावती/दि.20 डॉ. हेडगवार हॉस्पिटल एवं भारानी मेमोरियल क्रिटिकल केयर यूनिट में आज भारत माता पूजन समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरसिंघ सभा, राजापेठ के प्रमुख अतिथि अध्यक्ष अमरजोत सिंघ जग्गी, सचिव डॉ. निक्कू खालसा, कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र सिंघ (बिट्टू) सलूजा, कोषाध्यक्ष रतनदीप सिंघ बग्गा, एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंघ सलूजा, दिलीप सिंघ बग्गा, गुरबिंदर सिंघ बेदी, हरमिंदर सिंघ ओबेरॉय, हेमेंद्र सिंघ पोपली, गिरीश सिंघ सवाल, दिनेश सचदेवा, राजेन्द्र सिंघ (राज) छाबड़ा, अजिंदर सिंघ मोंगा, सुमित सिंघ सेठी उपस्थित थे.
साथ ही संस्था के विश्वस्त आनंद दशपूते, श्रीरंग कविमंडन, नीरज पाटील, जीवन काले, निलजक बेनोडकर, अश्विनी हटकर, प्राजक्ता कोल्हे, पंकज पत्ते, अभय ढेंगरे, तेजस देशमुख, चेतन गवई, रोहिणी तुमसरे आदि उपस्थित रहे. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई. जिसे प्रमुख अतिथियों के हस्ते संपन्न कराया गया. इसके बाद गुढ़ी स्थापना कर पूजन किया गया. आज के शुभ अवसर पर नो प्लास्टिक एवं पर्यावरण-सहायक सामाजिक कार्य के तहत कपडे की थैलियों का वितरण भी किया गया, जिसे श्री अमरजोत सिंघ जग्गी के हाथों किया गया. यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक था, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण रहा.

 

Back to top button