मनुष्य को मिला सेवा कार्य ईश्वरीय वरदान है

सुश्री अलकाश्री का प्रतिपादन

* स्व. नितिन चांडक की स्मृति में प्याउ का लोकार्पण
* संतमणि सद्गुरू परिवार का आयोजन
अमरावती / दि.20 – हम मनुष्य जाति को ईश्वर ने सेवा का वरदान दिया है. जिसके कारण हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में किसी न किसी व्यक्ति की सेवा करता है. इस सेवा कार्य हमें आगे बढते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ देने का प्रयास करना चाहिए. जो यह कार्य कर पाया वह ईश्वर का विशेष कृपाभिलाषी बनता है. हमें अपने कर्म, वचन, मन से ईश्वर की सेवा करते हुए दूसरों की सेवा कार्य करना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन प. पू. विदर्भ की मीरा अलकाश्री ने किया.
स्थानीय राजकमल चौक परिसर में गुरूवार को गुढी पाडवा के पावन अवसर पर स्व. नितिन चांडक की स्मृति में संतमणि सद्गुरू परिवार की ओर से प्याउ का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर वे बोल रही थी. इस समय जिले के पूर्व पालकमंत्री जगदीश गुप्ता, उप महापौर सचिन भेंडे, माहेश्वरी पंचायत के सरपंच सुरेश साबू, उद्योगपति गोपाल पनपालिया उपस्थित थे. उपस्थित मान्यवरों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की सेवा यह अमृत के समान होती है. ऐसे में संतमणि सदगुरू परिवार द्बारा शुरू की गई यह सेवा सभी के लिए लाभदायक होगी. विशेषकर जिस व्यक्ति की स्मृति में विगत 11सालों से यह उपक्रम चल रहा है.वह अपने आप में सामाजिक कार्यकर्ता थे. उन्होंने अपने जीवन में जिस प्रकार समाज सेवा की है. वह सराहनीय रही है. आनेवाले समय में भी यह सेवा कार्य चलता रहे, ऐसी कामना उन्होंने की और साथ ही सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी.
सर्वप्रथम उपस्थित मान्यवरों के हस्ते प्याउ का लोकापण किया गया . उसके पश्चात सभी ने ठंडाई का आस्वाद लिया. बता दें कि इस उपक्रम को सकारात्मक व निरंतर रूप से सुचारू रखने के लिए राधिका मेडिकल का भी विशेष सहयोग रहता है. कार्यक्रम का संचालन प्रा. जगदीश कलंत्री ने किया. इस अवसर पर राधेश्याम भूतडा, शमनलाल राठी, दामोदर बजाज, रविकिरण डागा, रवि बजाज,, प्रदीप गांधी, सुशील सारडा, गोविंद मूंधडा, मधुसूदन करवा, निखिलेश राठी, अशोक जाजू, विजय लोहिया, पुरूषोत्तम मुंधडा, ओमप्रकाश नावंदर, कमलकिशोर मालानी, संजय राठी, आर्यन राठी, डॉ. सुयोग राठी, प्रकल्प चांडक, एड. नंदकिशोर कलंत्री, दीपक जाजू, ओम प्रकाश चांडक, विजयकुमार चांडक, राजेश चांडक, विनोद पांडे, अजय चौधरी, धीरज बियाणी, राजू कुचे, अनुराग देशकर, स्वप्निल पोहोकार, ब्रिजबाला चांडक, शारदा राठी, सरोज चांडक, शोभा बजाज, श्रुति राठी, राखी बजाज, प्रीति डागा, जयश्री लोहिया, जयश्री पनपालिया, संगीता राठी, रानी करवा, निशा जाजू, कीर्ति चांडक, दिपीका मंत्री, उर्मिला कंलत्री, सरला कलंत्री, स्नेहल सारडा के साथ बडी संख्या में संतमणि सद्गुरू परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

Back to top button