पुंडलिक महाराज जन्मोत्सव पर भावस्वरांजलि भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन

अकोला/दि.21 – श्री समर्थ सद्गुरु पुंडलिक महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर 24 मार्च को सायं 5 से 7 बजे तक श्री संत पुंडलिक महाराज महासमाधि मंदिर, पुंडलिक नगर, मुर्तीजापुर (जिला अकोला) में प्रा. मोहन इंगले द्वारा भावस्वरांजलि भक्ति संगीत एवं समाज प्रबोधनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. इनमें माऊली कथा, जन्मोत्सव भजन-कीर्तन, काल्याचे कीर्तन, भजन संध्या, भव्य कृषि प्रदर्शनी एवं मार्गदर्शन शिविर सहित महाप्रसाद का आयोजन शामिल है. इस भक्ति संगीत कार्यक्रम में प्रा. मोहन इंगले के साथ दिलीप सरदार (निवेदन), प्रविण जोंधले (कीबोर्ड), संतोष मानकर (ऑक्टोपैड), अभी लोखंडे (तबला) सहित अन्य कलाकार अपनी सांगीतिक प्रस्तुति देंगे. संस्थान के अध्यक्ष पातोंड साहेब तथा व्यवस्थापक, सचिव, ट्रस्टी एवं पुजारी मंडल ने पंचक्रोशी के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर लाभ लेने का आग्रह किया है.





