हरीश सिरवानी को दी गई जन्मदिवस की बधाई

सीपीडीए, समृद्धि परिवार व गोविंदा ग्रुप का उपक्रम

अमरावती /दि.24  – शहर के प्रतिष्ठित नागरिक व व्यवसायी हरीश सिरवानी को गत रोज उनके जन्मदिवस के अवसर पर सीपीडीए, समृद्धि परिवार व गोविंदा ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा बधाई दी गई. इस समय हरीश सिरवानी का सभी ने स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया तथा उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर सीपीडीए, समृद्धि परिवार व गोविंदा ग्रुप के सर्वश्री सुनील अग्रवाल, श्याम शर्मा, हितेश केडिया, संजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विजय इंगड़े, सतीश पुरोहित, राजू केवले, नितिन उम्बरकर, महेश दुबे, गोपाल पांडे, हेमंत पच्चिकर, प्रशांत लढ्ढा, रवि भाऊ कडु, आनंद किरी आदि उपस्थित थे.

Back to top button