गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के सदस्य का भव्य सम्मान

अमरावती / दि.24 – रुपराम एनर्जीज़ के दस वर्ष पूर्ण होने पर जवारकर मैरिज हॉल एवं लॉन में आयोजित समारोह में आशीष पेटे द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का भव्य सत्कार किया गया. इस अवसर पर उनके समाजसेवा, धार्मिक सेवा एवं निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार साझा किए. आयोजकों ने गुरुद्वारा कमेटी के योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस समय गुरुद्वारा के अध्यक्ष अमरजोत सिंघ जग्गी, सचिव डॉ निक्कू खालसा, कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र सिंघ (बिट्टू) सलूजा, कोषाध्यक्ष रतनदीप सिंघ बग्गा, राजेन्द्र सिंघ सलूजा, गुरविंदर सिंघ बेदी, रीना कौर नंदा, दिनेश सचदेवा, गिरीश सिंघ सवाल, हेमेंद्र सिंघ पोपली, अमरजीत सिंघ जुनेजा, राजेन्द्र सिंघ (राज) छाबड़ा, नवलजीत सिंघ उवबेजा, आदि सदस्य उपस्थित थे.





