बार कौन्सिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा का चुनावी मतदान हुआ

अमरावती में 1215 अधिवक्ताओं ने मतदान का हक अदा किया

* भारी संख्या में अधिवक्ता रहे मतदान केंद्रों पर उपस्थित, दिखा उत्साह
अमरावती/दि.25 बार कौन्सिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा के चुनाव की मतदान प्रक्रिया मंगलवार 24 मार्च को अमरावती में शांतिपूर्वक संपन्न हुई. अमरावती बार के लगभग 2 हजार मतदाताओं में से 1215 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभाग लिया. मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया. बडी संख्या में अधिवक्ता मतदान केंंद्र पर उपस्थित थे.
मतदान की प्रक्रिया अमरावती जिला एवं सत्र न्यायालय की मुख्य इमारत में संपन्न हुई. जहां पूरे दिन शांतिपूर्वक मतदान हुआ. बता दे कि दो दिन पूर्व रविवार 22 मार्च को चुनाव के प्रति अधिवक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बार कौन्सिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा की चुनाव प्रक्रिया एवं उसके प्रभाव विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया था. यह सत्र सफल रहा और इसमें बडी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एड. अशोक जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहें और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के महत्व पर मार्गदर्शन किया. मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब सभी की निगाहे चुनावी नतीजे पर टिकी हुई हैं. मतदान के दौरान एड. प्रशांत देशपांडे, एड. रोहित कलोती, एड. सुनील देशमुख, एड. अमरीश देशमुख, एड. परिक्षीत गणोरकर, एड. दिलीप तिवारी, एड. किशोर शेलके, एड. रोहित जैन, एड. ऋषी छाबडा, एड. अनिल विश्वकर्मा, एड. प्रवीण ठाकरे, एड. यज्ञेश शर्मा, एड. एच.पी. जैन, एड. डिबी देशमुख, एड. संदीप गुप्ता, एड. मोहित जैन, एड. स्वप्निल जाजू, एड. वी.ए. लड्ढा, एड. जे.एस. देवरणकर, एड. रोहित उपाध्याय, एड. सुमित शर्मा समेत बडी संख्या में वकील उपस्थित रहें.

 

Back to top button