गैस सिलेंडर व इंधन की किल्लत पर विधायक राणा आक्रामक
जिला प्रशासन को भेजा पत्र, कहां जल्द से जल्द करें उपाय योजना

अमरावती/ दि.25 – शहर में गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल – डीजल आपूर्ति में उत्पन्न हुई समस्याओं को लेकर तत्काल उपाय योजना किए जाने को लेकर विधायक रवि राणा ने जिलाधिकारी आशीष येरेकर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी लांडे को सूचना दी.
विधायक रवि राणा के निजी सचिव उमेश ढोणे के माध्यम से उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र भेजा. जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने पर गैस व इंधन आपूर्ति व्यवस्था में गंभीर खामियां दिखाई दी है. गैर सिलेंडर के लिए महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ लंबी कतारों में तपती धूप में खडा रहना पड रहा है. बढती गर्मी के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल परिणाम होने लगे हैं. साथ ही वितरण व्यवस्था में असंतुलन और योजना की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.
वहीं पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही है. जिससे इंधन भरवाने के दौरान ग्राहकों के बीच विवाद और अव्यवस्था की स्थिति बनती दिखाई देने लगी है. इससे कानून- व्यवस्था प्रभावित होने की भी संभावना है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर वितरण के लिए अतिरिक्त केन्द्र शुरू करने, वितरण का समय निर्धारित कर नागरिकों को पूर्व सूचना देने, महिलाओं- वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए संबंधित वितरकों से समन्वय स्थापित करने की भी सूचना उन्होंने की है.
इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर सुव्यवस्थित कतार व्यवस्था के लिए पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने और नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी विधायक राणा ने दिए है. विधानसभा आश्वासन समिति अध्यक्ष विधायक रवि राणा ने इन सभी उपायों को तत्काल लागू करने तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए है. साथ ही समन्वय हेतु उनके निजी सचिव उमेश ढोणे के मो. न. 9049067331 से संपर्क करने का भी अनुरोध किया गया है.





