माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक संपन्न
विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ स्वागत-सत्कार

अमरावती/दि.26 – माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक सभा अमरावती की मासिक बैठक रोटरी हॉल जाफरजी जिन कंपाउंड में शाम 5.30 बजे बडे उत्साह और गरिमामय वातावरण मतें संपन्न हुई. इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश नावंदर निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश नावंदर, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश मालानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपराम झंवर, उपाध्यक्ष शंकरलाल भूतडा, सचिव संजय जाजू तथा सत्कारमूर्ति दिनेश बूब, अनिल अग्रवाल एवं ललिता रतावा मंचासीन रहे.
कार्यक्रम की शुरूआत शंकरलाल भूतडा द्बारा महेश वंदना से हुई, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से ब्रम्हनांद किया. सभा द्बारा फरवरी- मार्च में दिवंगत समाज बंधुभगिनियों को श्रध्दांजलि अर्पित की गई. इसके पश्चात सदस्यों ने अपने सुविचार प्रस्तुत किए. भूतडा ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से वरिष्ठ सदस्यांं के व्यक्तित्व का भावपूर्ण वर्णन कर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में शहर के प्रसिध्द अस्थरोग विशेषज्ञ डॉ. सुयोग राठी (रिम्स हॉस्पिटल) ने घुटनोंं का दर्द-समस्या एवं समाधन विषय पर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से मार्गदर्शन किया. उन्होंने स्वस्थ्य जीवन के लिए वजन नियंत्रण , नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला. सभा द्बारा उनका सम्मान किया गया. इस अवसर पर मनपा स्विकृत सदस्य दिनेश बूब एवं अनिल अग्रवाल तथा पार्षद ललिता रतावा का स्वागत-सत्कार किया गया. सभा के कार्यकारिणी सदस्य अशोककुमार झंवर के पुत्र सीए मधुर झंवर के जेसीआई सेंच्युरियन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर उनका अभिनंदन किया गया. साथ ही सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त करनेवाले नंदन राजेश हेडा का भी सम्मान किया गया. निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश मालानी एवं ज्योति मालानी की 51 वीं वैवाहिक वर्षगाठ पर उनका विशेष स्वागत किया गया.
मार्च माह में जन्मदिन एवं विवाह दिवस मनानेवाले सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया. बैठक में होली, रामनवमी एवं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में भजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. डॉ. नंदकिशोर करवा, नवलकिशोर लढ्ढा, गोपिकिसन लढ्ढा, लिला भट्टड, विमल नावंदर एवं शांताबाई काकानी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. अध्यक्ष ओमप्रकाश नावंदर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सहभागियों का उत्साहवर्धन किया. अंत में सचिव संजय जाजू ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भोजन के लिए आमंत्रित किया.





