स्वस्तिक माहेश्वरी मंडल का गणगौर बिंदोरा
आकर्षक प्रस्तुति के लिए कविता मुुंदडा एवं कविता भुतडा का विशेष योगदान

अमरावती / दि.26 – स्वस्तिक माहेश्वरी मंडल द्बारा 17 मार्च को गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में भव्य बिंदोरा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रितिरिवाजों के साथ किया गया. इस अवसर पर मंडल की समस्त महिलाओं एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया.
गणगौर शोभायात्रा में शिव एवं पार्वती के स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया. ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो स्वयं कैलाश से भगवान शिव और माता पार्वती पधारे हों. इस आकर्षक प्रस्तुति के लिए कविता मुंदडा एवं कविता भुतडा का विशेष योगदान रहा. मंदिर में ईसर- गवर की सुंदर सजावट के लिए कविता मुंदडा एवं शिल्पा राठी का विशेष आभार व्यक्त किया गया. वहीं ईसर गवर के रूप में सजी सरिता तापडिया, तारा टवानी, रेण लढ्ढा एवं मोनिका गांधी की मनमोहर प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में तारा टवानी एवं शारदा राठी द्बारा कुल्फी वितरण किया गया. शारदा राठी एवं हरगोविंद राठी द्बारा गणपति मंदिर से बिंदोरा प्रारंभ करने के सुझाव एवं संपूर्ण व्यवस्था में उनके सहयोग की सराहना की गई. न्यू कृष्णार्पण कालोनी की टीम का भी सराहनीय सहयोग रहा. कांता राठी के कांता राठी के निवास पर पंकिता कासट, सविता पटवा, श्रेया राठी एवं किरण साबु ने नृत्य के माध्यम से ईसर- गवर का स्वागत किया तथा सभी को लस्सी वितरित की गई.
हेमंत राठी इनका मंडल को बिंदुराा सफलता पूर्वक पार करने के लिए सहयोग मिला. निर्मला डागा,शीला एवं रीना डागा द्बारा भव्य स्वागत और बिंदोरा दिया गया. साथ ही संजीवनी राठी, मीना चांडक, मंजू चांडक एवं रेणु लढ्ढा द्बारा भी गर्मजोशी से स्वागत एवं कुल्फी वितरण किया गया. कार्यक्रम का समापन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरोज पनपालिया के निवास पर हुआ. जहां उन्होंने सभी का आत्मीय स्वागत किया. सरोज पनपालिया पिछले कई वर्षो से बिंदोरा के समापन का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रही है.
पनपालिया परिवार द्बारा इस अवसर पर स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था भी की जाती है. इस आयोजन में पनपालिया परिवार के सभी सदस्य, विशेष रूप से महिला सदस्य, उत्साहपूर्वक उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढाते है. इस अवसर पर गंगाबाई ठाकुरदास पनपालिया, गंगाबाई नारायणदास पनपालिया द्बारा ईसर -गवर एवं शिव पार्वती के रूप में सजे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पनपालिया परिवार की बहू- बेटियां-साक्षी , खुशी एवं सविता तापडिया द्बारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. अंत में मंडल की अध्यक्ष लीला झंवर, उपाध्यक्ष वर्षा राठी, सचिव राधा मुंदडा एवं कोषाध्यक्ष रश्मि राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया.





